
सर्व पितृ अमावस्या पर भंडारा का हुआ आयोजन
पितरों की शांति के लिए भंडारा का हुआ आयोजन
मुंगेली// 2 अक्टूबर 2024//महिला जागृति जन सेवा कल्याण समिति एवं सामाजिक संस्था पहल द्वारा संयुक्त रूप से सर्वपितृ अमावस्या पर पुराना बस स्टैंड स्थित साई मंदिर परिसर में ब्राह्मण भोजन एवं आम जनों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। महिला जागृति जन सेवा कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री अनिल सोनी जी ने बताया कि आश्विन माह की अमावस्या को ही सर्वपितृ अमावस्या भी कहते हैं। सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि करना चाहिए। दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए यह अनुष्ठान किया जाता है। सामाजिक संस्था पहल के अध्यक्ष राजू वेंताल जी ने कहा कि अगर पितृ पक्ष में किसी मृत व्यक्ति का श्राद्ध करना भूल गए हैं या किसी की मृत्यु तिथि मालूम नहीं है तो उसका श्राद्ध कर्म इस अमावस्या पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था द्वारा अज्ञात शवों का जन सहयोग से अंतिम संस्कार किया जाता है उन अज्ञात शवों के मृतात्माओं को शांति प्रदान करने के निमित्त यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर सावित्री सोनी, राजू वेंताल, प्रमिला चौरसिया, सरिता बाजपेई, सुधा राजपूत,संगीता क्षत्रिय, रिंकी बनर्जी, मेघा मिश्रा शीला जयसवाल,ममता ठाकुर, मधु उप्पवल, शकुंतला राजपूत ,लक्ष्मी सोनी,कमल श्रीवास्तव ,वंदना गुलहरे ,शशी सोनी ,मंजू सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।