
आज दिनांक 25/10/2024 को डा.ज्योति पटेल एसडीएम तखतपुर की अध्यक्षता में सकरी के वन चेतना केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर 14 नवंबर 2024 से धान का उपार्जन होना है, जिसमें छ. ग.शासन द्वारा जारी आदेशानुसार भुइंया पोर्टल में दर्ज धान फसल की प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टि के रेंडम सत्यापन हेतु PV ऐप के माध्यम से किया जाना है जिसके प्रशिक्षण हेतु बैठक रखा गया था। रैंडम सत्यापन हेतु क्षेत्र के पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायकों को खाद्य विभाग के अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर की उपस्थिति में प्रशिक्षण एवं ऐप इंस्टालेशन की जानकारी प्रदान की गई।आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अश्वनी कंवर तहसीलदार सकरी, पंकज सिंह तहसीलदार तखतपुर, श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी, रुचिका अग्रवाल,सहोरिक यादव ना.तहसीलदारद्वय सकरी, रोशनी तिर्की ना.तहसीलदार तखतपुर, खाद्य विभाग के अधिकारीगण, समस्त पटवारीगण,ग्रा.कृ.वि.अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
