बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह जी के मार्ग दर्शन मे चलाए जा रहे चेतना विरुध्द नशा का चौथा चरण

पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह के मार्ग दर्शन मे चलाए जा रहे चेतना विरुध्द नशा का चौथा चरण में जागरूकता कार्यक्रम सिरगिट्टी मैं बिलासपुर ग्रैम्पलिंग कमेटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रैम्पलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप मैं किया गया । जहां राज्य के हर चेत्र से बड़ी संख्या में बच्चे भाग लेने आए हुए थे । मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी अर्चना झा , फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ और विशिष्ट अतिथि के तौर पे सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी जी उपस्थित रहे । सभी अतिथि को माला पहना कर उनका वेलकम किया गया ।एएसपी अर्चना झा ने बच्चों को बहुत ही अच्छे तरीक़े से नशे से दूर रहने की बात की और बच्चों को गेम से जुड़े रहने से क्या क्या फ़ायदे होते गई वह भी बताया । सभी अतिथियों का सम्मान मोमेंटो देकर किया गया ग्रैम्पलिंग कमिटी के अध्यक्ष सचिव के हेमंत कुमार, रेणु यादव उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *