
आज दिनांक 14/11/2024 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में शुरू होने से किसानों में खुशी की लहर है,इसी कड़ी में धान खरीदी केंद्र घुटकू एवं लमेर में जिला पंचायत सदस्य मीनू सुमंत यादव, जनपद सदस्य रवि सोनी, सरपंच जीवेन्द्र सिंगरौल, एस.पी.शुक्ला( नोडल अधिकारी), समिति प्रभारी एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की गई। अभी खेतों में फसल कटाई प्रारंभ है, जैसे जैसे फसल कटाई होगी वैसे वैसे खरीदी केन्द्रों में भीड़ दिखाई देगी। शासन-प्रशासन की ओर से धान बेचने वाले कृषकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश धान खरीदी केन्द्रों को दिये गये हैं, आज जिलाधीश अवनीश कुमार शरण के द्वारा बिल्हा ब्लाक में हरदीकला टोना में धान खरीदी केंद्र का निएवं स्वास्थ्य केन्द्र का एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं



।