
मार्ग अवरुद्ध करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रक पर BNS की धारा 285 के तहत कार्यवाही
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(IPS) के आदेशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक प्रभारी) बिलासपुर के दिशा-निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस निरंतर अतिक्रमण, नॉपार्किंग, भारी वाहन के नोइंट्री में प्रवेश पर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज उसलापुर मार्ग से शहर की ओर आ रही नो एंट्री में भारी वाहन मार्ग अवरुद्ध कर जाम की स्थिति निर्मित किए जाने पर उस मार्ग के ट्रैफिक पेट्रोलिंग के सहायक उप निरीक्षक डी0डी0 सिंह,प्रधान आरक्षक सुनील राठौर द्वारा वाहन को सिविल लाइन थाना लाकर मार्ग अवरुद्ध करने की BNS की धारा- 285 के अंतर्गत कार्यवाही की गई
इसके साथ ही संध्या के समय ट्रैफिक पुलिस के निरीक्षक उमेश साहू, आरक्षक यासीन हुसैन की टीम एवं ट्रैफिक की क्रेन पेट्रोलिय, कार लिफ्टर पेट्रोलिंग एवं नगर पालिक निगम बिलासपुर की अतिक्रमण दस्ता की टीम द्वारा सत्यम चौक से अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड से शिव टॉकीज चौक से गांधी चौक पार्किंग स्थान पर व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा कर दुकान के साइन बोर्ड ,दुकान संबंधी सामग्री यातायात बाधित की जाती हैं पर कार्यवाही की जाकर व्यवस्था बनाई गई।
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी श्री परिहार ने बताया कि- किसी भी परिस्थिति में नोपार्किंग में पाए जाने पर हैं ट्रैफिक पुलिस द्वारा निरंतर उन पर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही साथ मुख्य मार्ग में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अतिक्रमण से मार्ग में यातायात बाधित होता है
