गनियारी तहसील के ग्राम भरारी में ना.तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने किराना दुकान में छापे मारकर अवैध धान/चावल किये जप्त, अवैध संग्रहण कर्ताओं में मचा हड़कंप    

आज दिनांक 24/12/2024 को जिला कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर समस्त बिलासपुर जिले में हो रही अवैध धान खरीदी करने वालों पर छापेमारी की कार्यवाही हो रही है, इसी कड़ी में गनियारी उप तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भरारी में साहू किराना स्टोर्स में छापे की कार्यवाही की गई जिसमें 50 बोरा धान मंडी अधिनियम 1972 के अनुसार जप्त कर उसे दुकान संचालक बंशीलाल पिता रामरतन साहू को सुपुर्दगी में दिया गया,इसके अतिरिक्त 33 बोरे चावल को भी जप्त कर सहकारी समिति भरारी में कार्यरत कर्मचारी हेमंत पिता देवीप्रसाद साहू के सुपुर्दगी में दिया गया,उस चावल की पहचान पीडीएस चावल के रुप में सुपुर्दगी लेने वाले ने की,जिसे दुकान संचालक ने भी स्वीकार किया। कलेक्टर बिलासपुर के सख्त निर्देश के कारण वैसे भी अवैध धान खरीदने वाले व्यापारियों और कोचियों में दहशत का माहौल है जिससे इसमें कमी आई है और उनमें भय व्याप्त है।आज की इस संयुक्त छापेमारी की कार्यवाही में श्रीमती श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी,जीवन सिंह क्षत्री मंडी निरीक्षक तखतपुर, पटवारीगण एस.पी.शुक्ला, घनश्याम रात्रे, रसिका सिंह चंदेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *