सतर्कता ही बचाव है – डॉ कमल छाबड़ा

रुतिक फाउंडेशन के द्वारा आयोजित खेल उत्सव के अवार्ड फंक्शन में एम्बेसडर लायंस क्लब डॉ कमल छाबड़ा ने अपने उदबोधन में कहा कि
बहुत ही हर्ष का विषय है की रुतिक फाउंडेशन के द्वारा बिलासपुर संभाग की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने एवं उन्हें खेल जगत में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाने का अवसर प्रदान किया है। 2014 के बाद हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने जिस प्रकार खेलों को प्रोत्साहित किया है और खेल मंत्रालय द्वारा खिलाड़ियों के ऊपर मेहनत की है तथा निष्पक्ष चयन से उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भेजा। उसी का परिणाम है कि छोटे-छोटे शहरों से खिलाड़ी उदीयमान सितारों की तरह चमक रहे हैं औऱ देश का नाम रोशन कर रहे है।
आयोजित कार्यक्रम में डॉ कमल छाबड़ा जी ने “चेतना” अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शहर के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जी द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान के द्वारा आम नागरिक को साइबर फ्रॉड के लिए जागरूक किया जा रहा है। आज डिजिटल क्राइम, साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। साइबर क्राइम से बचने के लिए लगातार बिलासपुर पुलिस अपना काम कर रही है। आदरणीय रजनेश सिंह जी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इस अभियान में, एडिशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा जी को इस पूरे अभियान का नोडल अधिकारी बनाया है। जिससे कि महिलाएं और बच्चे भी सहजता से उनसे संपर्क कर अपने साथ होने वाले किसी भी घटना क्रम से बचने के लिए संपर्क कर सकते हैं और अपनी बात उनको बता सकते हैं।
किसी भी प्रकार के फोन कॉल से डरने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई आपको फोन करके डराता है कि आपका नाम से कोई पार्सल आया है, एग्जाम में फैल हो गए है या आपके नाम से कोई ड्रग्स की सप्लाई हो गई है अथवा कोई आपको वीडियो के नाम से कोई तंग करता है। कृपया तुरंत ही अपने नजदीकी थाने में जाकर इसकी जानकारी अवश्य दीजिए। थाने में जाने से पहले अपने परिवार के लोगों से अवश्य बात कीजिए। उन्हें बताइए और किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने अंदर सतर्कता बनाए रखेंगे तो किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो सकता। किसी भी प्रकार के डिजिटल क्राइम से बचने के लिए आप 1930 नंबर जोकि पुलिस के द्वारा जनहित में जारी किया गया है जिसमें आपके पास आने वाले अनचाहे कॉल की जानकारी उनको दे सकते हैं।
इस कार्यक्रम में अमर अग्रवाल जी, विधायक बिलासपुर एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, किरण पाल चावला , चेयरमैन अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल, राजेश शाह ,फाउंडर रुतिक फाउंडेशन और कार्यक्रम के आयोजक रोहन शाह, संभाग के अनेक स्कूलों से आए शिक्षक गण, खेल अधिकारी, प्रतियोगिता के विजेता बच्चे एवं उनके अभिभावक सहित 150 से अधिक लोग से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *