
बिलासपुर। नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति एवं महिला प्रकोष्ठ के साथ कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कान्यकुब्ज भवन इमलीपारा में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, रायपुर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजा-वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

समाज के अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित ने स्वागत उद्बोधन दिया और समाज द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने सभी को दीप पर्व की बधाई दी।
मुख्य अतिथि अंजय शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के सम्मान की प्रशंसा की। साथ ही समाज की आर्थिक दृष्टि से कमजोर 4 कन्याओं को 25-25 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की।
पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने बच्चों को संस्कार दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन का यह कार्यक्रम समाज के लोगों को साथ मिलने-जुलने का प्रतीक है। इसमें बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की भागीदारी बताती है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज एक सुसंस्कृत समाज है। रायपुर से आए सुरेश मिश्रा एवं अरुण शुक्ला ने भी अपनी बात रखी और पर्व की बधाई दी।
75 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का सम्मान
आदित्य त्रिपाठी, गोपाल तिवारी, महेश प्रसाद तिवारी, जितेन्द्र प्रसाद पांडेय, अरुण शुक्ला, रश्मि शुक्ला, कमला दीक्षित, महेश तिवारी (पंडाकापा), दुर्गा प्रसाद बाजपेयी, रमेश चंद्र तिवारी (जोंकी) का सम्मान किया गया।
50 वर्ष वैवाहिक जीवन पूर्ण करने वाले युगलों का सम्मान
राम प्रसाद शुक्ला व उर्मिला शुक्ला, सनत त्रिवेदी एवं लता त्रिवेदी, डॉ. कृष्ण कुमार शुक्ला तथा शीला शुक्ला का सम्मान उपहार देकर किया गया।
प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान
रिधिमा अवस्थी, प्रशंसा पांडेय, शिविका शुक्ला एवं त्रिशिर दीक्षित का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
विशेष सेवा सम्मान
विगत 5 वर्षों में समाज में किसी के यहाँ गमी होने पर समाज द्वारा भोजन पहुंचाने की विशेष सेवा हेतु कृष्ण मोहन पांडेय (उपाध्यक्ष) एवं संजय तिवारी (कार्यकारिणी सदस्य) का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण बाजपेयी, सचिव ममता दुबे, कोषाध्यक्ष मधु अवस्थी द्वारा 14 नवंबर को महिलाओं एवं बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनका पुरस्कार वितरण भी किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम
महिलाओं के परम्परागत व्यंजन — प्रथम भावना पांडेय, द्वितीय नमिता बाजपेयी, तृतीय वंदना शुक्ला
बच्चों की फैंसी ड्रेस — प्रथम परी शुक्ला, द्वितीय अनुज तिवारी, तृतीय अर्नव मिश्रा
दीप सजावट — प्रथम किरन शुक्ला, द्वितीय सुमन अवस्थी, तृतीय रश्मि त्रिवेदी
ग्रीटिंग कार्ड — प्रथम आराध्य त्रिवेदी, द्वितीय अक्षिता दुबे, तृतीय अव्या अवस्थी
बच्चों का नृत्य — प्रथम अव्या अवस्थी, द्वितीय काव्या शुक्ला, तृतीय अक्षिता दुबे
महिलाओं का नृत्य — प्रथम शांभवी त्रिवेदी, द्वितीय अक्षरा तिवारी
शंख बजाओ — प्रथम अर्चना पांडेय, द्वितीय अर्चना तिवारी, तृतीय आरती त्रिवेदी
गरबा नृत्य — प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों व महिलाओं के साथ वरिष्ठ महिलाओं के नारायणी ग्रुप को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक त्रिवेदी एवं राजीव अवस्थी ने किया। आभार प्रदर्शन सचिव राजेश शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर रायपुर से रज्जन अग्निहोत्री, राघवेन्द्र मिश्र, कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, जगदीश त्रिवेदी, संदीप बाजपेयी, मनीष दीक्षित, शरद शुक्ला, प्रचार सचिव चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, सह सचिव राजन दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, दिव्य प्रकाश दुबे, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, उषा किरण बाजपेयी, शिवा मिश्रा, शिव मंगल पांडेय, ज्ञान अवस्थी, दिनेश बाजपेयी, पार्षद अमित तिवारी, शाश्वत तिवारी, रामकुमार तिवारी, अनिल तिवारी, शैलेष दीक्षित, सी.पी. वाजपेयी, योगेश तिवारी, शरद तिवारी, रत्नेश दुबे, विमलेश बाजपेयी, पिंकू अवस्थी, मनीष मिश्रा, पवन तिवारी, प्रभात अवस्थी, अर्पित तिवारी, विनोद दीक्षित, अमिताभ तिवारी, अजीत शुक्ला, अनिल मिश्रा, रोशन अवस्थी, नीरजा द्विवेदी, रश्मि लता मिश्रा, सुमन अवस्थी, नमिता बाजपेयी, मृदुला अवस्थी, वर्षा अवस्थी, इंदु मिश्रा, भारती दीक्षित, किरण शुक्ला, रेणुका शुक्ला, वंदना मिश्रा, वंदना शुक्ला, ज्योत्सना मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, नम्रता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।