जीवधर्णी ने लगाई चेतना की चौपाल ग्राम महमंद में

पुलिस विभाग की जागरूकता मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जीवधर्णी सेवा फाउंडेशन सतत प्रयासरत है, इसी क्रम में आज दिनांक 5/12/2025 को ग्राम महमंद मे चौपाल का आयोजन किया गया, ग्राम में मुनादी कर महिलाओं पुरुषों को गांव के केंद्र में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस रहे, इन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए चेतना अंतर्गत सभी बिंदुओं जैसे यातायात, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, एवं नशे पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला साथ ही साइबर अपराध नियंत्रण के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1930 का प्रचार एवं वाहनों में लगाया गया कार्यक्रम में जीवधर्णी सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास चंद्र वर्मा सहित अभय नारायण राय, निरंकार तिवारी, अशोक साहू, तिलक साहू आर्यन तिवारी, जावेद अली, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *