
रिपोर्टिंग बसंत राघव
बिलासपुर । 5 जनवरी 2025 को कबीर गुरुद्वारा झोपड़पारा कीर्तिनगर बिलासपुर में
70 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल रहे । उल्लेखनीय है कि स्व बाबूदास बघेल एक साधारण रेलवे कर्मचारी ने सदगुरु कबीर साहब जी के विचारों, वाणियों के प्रचार-प्रसार करने के लिए बिलासपुर शहर रेलवे परिक्षेत्र में “कबीर गुरुद्वारा”बनाने का संकल्प लिया,।इसके लिए उसे निलंबित होना पड़ा, जेल जाना पड़ा। अंततः उक्त बाबूदास बघेल के
प्रयासों से 5 जनवरी 1955 को सद्गुरु कबीर गुरुद्वारा की स्थापना साकार हुई।
आज से 70वर्ष पहले यहां छोटा सा पूजा स्थल था। बी एल मानिकपुरी,सेवा निवृत डिप्टी कलेक्टर , एल डी पपीहे, छेदीदास ग्वाल , आनंद दास महानदिया तथा जन सहयोग से इस गुरुद्वारा का विस्तार किया । उन्हीं दिनों माननीय अमर अग्रवाल तत्कालीन मंत्री और वर्तमान विधायक द्वारा लगभग 12 लाख की राशि स्वीकृत कर इस सद्गुरु कबीर गुरुद्वारा का भव्य विकास कराया गया।
आज गुरुद्वारा में विशाल कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें माननीय विधायक श्री अमर अग्रवाल ने लगभग आधा घंटा उपस्थित रहकर कबीर साहब की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।इस अवसर पर समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष उत्तम दास मानिकपुरी तथा सामाजिक जनों ने विधायक महोदय का आत्मीय स्वागत कर आभार माना।कार्यक्रम में उपस्थित रेलवे के चीफ मटेरियल मैनेजर नवीनसिंह सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवघर महंत,, वर्तमान राष्ट्रीय महासचिव डॉ पी डी महंत, झोपड़पारा के पार्षद अजय यादव डॉ मानिकदास मानिक ,दिनेश दीवान, लव कुमार ,सचिव बबलू नारायण दास शेखर सोहन दास , आदि के द्वारा लगभग 100 बच्चों को कॉपी,पेन,पेंसिल का वितरण किया गया । स्मरणीय है कि इन बच्चों से हर पूर्णिमा तथा समय-समय पर कबीर की साखी का पाठ कराया जाता है । इस अवसर पर गुरुद्वारा समिति द्वारा
प्रकाशित वर्ष 2025 के कैलेंडर का लोकार्पण किया जाकर श्रद्धालुओं को
नि: शुल्क वितरण किया गय । इस कार्यक्रम में चौका आरती उपरांत पान प्रसाद का वितरण किया गया । समिति द्वारा सभी लोगों के लिए भोजन भंडारा की
व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम शांतिमय ढंग से संपन्न हुआ । बताया जाता है कि मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल के जाने के बाद कथित समानांतर समिति की आड़ में महिलाओं को आगे कर बेलतरा निवासी शीतलदास महंत द्वारा लोगों को उकसाकर एवं भड़काकर शांति भंग करने का प्रयास करवाया गया। जिसे मौके में सुबह से तैनात पुलिस बल द्वारा समझा बुझाकर नियंत्रित कर लिया गया।
