
कोरबा में विगत रविवार 5 जनवरी 2025 की रात को कोरबा सराफा एसोसिएशन के सदस्य स्वर्गीय गोपाल राय सोनी की हत्यारो को पकड़ने पर पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह एवं पुलिस विभाग के जिम्मेदारी अथक प्रयास एवं सफलता पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया है
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी विशेष रूप से पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को घटना के दोषियों को पकड़ने के लिए निवेदन किया एवं पुलिस विभाग तथा कोरबा जिला अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने घटना से संबंधित जांच पड़ताल की जानकारी हेतु लगातार जुड़े रहे और विशेष सूत्रों से पता चला कि इस दर्दनाक घटना की मार्मिक मूल्यों को रखते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रण लिया था कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर लेता तब तक कार्यालय में प्रवेश नहीं करूंगा तब से साइबर सेल में ही बैठकर सात दिन अथक प्रयास किए गए और आज उनके संकल्प पूरा हो गया अपने एवं टीम के अथक प्रयास से हत्यारो को पकड़ लिया गया पुलिस अधीक्षक सफलता प्राप्त करने के बाद अपने कार्यालय में प्रवेश किया।
उक्त घटना में पुलिस विभाग द्वारा किए गए सफलतापूर्वक कार्य में दोषियों में एक भय का माहौल होगा भविष्य में ऐसी घटनाओं में रोक लगेगी छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन भी पुलिस विभाग की टीम को हदृय से अभिनंदन करती है आभार व्यक्त करती है उक्त दर्दनाक घटना के दोषियों में पकड़े जाने पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने गृह मंत्री विजय शर्मा का भी आभार प्रेषित किया।

