बिलासपुर पुलिस द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा प्रदान 117 लोगो ने बनवाए लर्निंग लाइसेंस

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के आदेशानुसार “सड़क सुरक्षा 2025” में शहर वासियों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में प्रदान की जा रही है,जिसमें प्रतिदिन बिलासपुर शहर के नगर वासी ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनवा रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्री शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि – बिलासपुर पुलिस की मनसा है कि सभी अधिक से अधिक इस कैंप का लाभ लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए, साथ ही साथ हमारे यहां के यातायात दक्ष जानकार श्री उमाशंकर पांडे द्वारा कैंप में उपस्थित लर्निंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों को लर्निंग लाइसेंस के महत्व एवं यातायात की जानकारी भी निरंतर दी जाकर जागरूक किया जा रहा है। लर्निंग लाइसेंस में प्रतिदिन लोगों की संख्या, रुझान हो रहा हैं,जिसमें आज 117 लोगों ने लर्निंग बनवाए हमारे द्वारा प्रतिदिन रेडियो ,समाचार , वाट्सअप, अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार भी किया जा रहा हैं ताकि जनता को इस माह के माध्यम से इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *