

बिलासपुर/भारतेंदु साहित्य समिति के तत्वावधान आयोजित ‘ मुई मरजानी ‘ उपन्यास के विमोचन समारोह में विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रकोष्ठ ने उपन्यासकार केशव शुक्ला का शाल,श्रीफल एवं सम्मान-पत्र देकर अभिनन्दन किया गया।
इस आशय की जानकारी देते हुए विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ.संगीता बनाफर जी ने बताया कि इस मौके पर राजभाषा आयोग के अध्यक्ष तथा थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ विनय पाठक ,परिषद के डॉ चंद्रभूषण बाजपेई पूर्व न्यायाधीश, डॉ आभा गुप्ता जी, डॉ.ए. के.यदु( तुलसी साहित्य अकादमी उड़ीसा के अध्यक्ष), उपन्यासकार डॉ.अनिता सिंह,मड़ई पत्रिका के संपादक डॉ. कालीचरण यादव संयोजक रावत नाच महोत्सव आयोजन समिति मौजूद थे।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परिषद द्वारा साहित्य के अलावा कला,संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं का इसी तरह सम्मान आगे भी किया जाएगा।