
बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देशानुसार आज दिनांक 03/03/2025 को ग्राम घुटकू में शासकीय भूमि पर केदार पिता रामसनेही लोनिया द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाकर अवैध शराब निर्माण की शिकायत पर श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी के द्वारा उस अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर मकान को जमींदोज किया गया, प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध शराब निर्माण कर बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है, उन्होंने श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी, अवैधानिक कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, आज की इस कार्यवाही में कोनी टी.आई.नवीन देवांगन उनके समस्त स्टाफ,होमेश्वर प्रताप सिंह आर.आई.गनियारी, पटवारी गणों में एस.पी.शुक्ला, अमित तिर्की, घनश्याम रात्रे एवं कोटवारगण उपस्थित थे।