
बिलासपुर छत्तीसगढ़ हेमू नगर बंधवा तालाब में आज 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक योग शिविर का 18 वां दिन आज प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के दरमियान योग के महत्व को बताते हुए गोविंद तिवारी अधिवक्ता ने बताया कि योग के माध्यम से आयुर्वेदिक जीवन शैली को अपनाकर पूर्ण स्वस्थ रहते हुए लंबी आयु को निर्भीकता पूर्ण जीवन जिया जा सकता है श्रीमती सुषमा चंद्राकर द्वारा द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से सूक्ष्म व्यायाम योगिन जॉगिंग सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण देते हुए उससे होने वाले लाभ की जानकारी प्रक्षार्थियों को प्रदान किया गया,
श्री रमेश शराफ द्वारा प्राणायाम के माध्यम से पांच प्राण की जागृति के सूत्र का ज्ञान दिया गया,
कुमारी सरिता अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थियों को आसन के माध्यम से शुगर बी.पी. जैसे गंभीर बीमारी को ठीक करने के आसान बताए गए योग प्राणायाम व खानपान पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
पतंजलि योग संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षको द्वारा योग परम पूज्य स्वामी जी के निर्देशानुसार बताए गए नियमों के अनुरूप आसनों प्राणायाम को प्रशिक्षार्थियों को सिखाया गया प्रशिक्षण देने के दरमियान ध्यान रखने हेतु आवश्यक बातों का ग्यान दिया, गया।
तथा बहुत अच्छे ढंग से लोगों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं
सह-योग शिक्षकों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के प्रति भारी उत्साह है जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति डॉ० के०के० श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दिनों में प्रत्यक्ष प्रैक्टिकल के माध्यम से सह-योग शिक्षकों को नियमित अभ्यास परीक्षा के माध्यम से ट्रेनिंग दिया जावेगा इस आधार पर उनके ट्रेनिंग का आकलन होगा।
