
बिलासपुर/काव्य वाटिका साहित्य मंच रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में घरघोड़ा की कवियित्री डॉ.सुधा पंडा ‘ प्रज्ञा ‘ जी का सम्मान शाल-श्रीफल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। इस अवसर काव्य पाठ एवं होली मिलन समारोह भी हुआ।
कोलता समाज के सामुदायिक भवन में हुए इस भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के साहित्यकार सम्मिलित हुए। साहित्य मंच द्वारा आयोजित 9 मार्च के इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी सरस-साहित्यकार प्रबुद्ध मनीषी गण रहे हैं।
काव्य पाठ में होली के सभी रंग सुनने, देखने को मिला जिसका श्रोताओं ने भरपूर आनन्द उठाया।
इस अवसर के लिए डॉ. सुधा कहतीं हैं कि रचनाकार द्वारा सृजित साहित्य समाज को क्या अवदान देता है? बहुत कुछ इस पर भी निर्भर करता है। कोई भी साहित्य कालजयी तब ही बन पाता है जब उसकी रचना समाज को केन्द्र में रखकर की जाय। अंत में उन्होंने काव्य वाटिका के सभी आयोजक मंडल डॉ.आशा मेहर ‘किरण’ जी, डॉ सुधा देवांगन ‘सुचि’ जी, अरुणा साहू जी, अरविन्द सोनी ‘सार्थक’ जी, मनोज श्रीवास्तव जी, स्वाति पण्डिया जी, डॉ अजय पटनायक ‘मयंक’ जी, डॉ गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न’ जी, लिशा पटेल जी का आभार व्यक्त किया।