बड़ी खबर: सिम्स अस्पताल में लापरवाही का बड़ा खेल गलत इंजेक्शन से गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात..इसका जिम्मेदार कोन क्या दोषियों पर कार्यवाही होगी

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां स्टाफ ने एक स्वस्थ्य गर्भवती महिला को गलती से अबॉर्शन का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसके 5 माह का गर्भ खराब हो गया। पीड़िता ने बताया पेट दर्द का इलाज कराने आई थी, लेकिन अबॉर्शन का इंजेक्शन लगा दिया।

पीड़िता का कहना है कि, दूसरी महिला समझकर मुझे इंजेक्शन लगाया गया है। मामला सामने आने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए दोषी स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सिम्स प्रशासन ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *