
बिलासपुर। स्थानीय व्यापारियों और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रेलवे के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (Sr. DMM) ओम प्रकाश (IRSS) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह के नेतृत्व में पहुंची कैट टीम ने Sr. DMM को संस्था की ‘सदस्य रिकॉर्ड शीट’ (रोस्टर बुक) भेंट की। बैठक में बिलासपुर के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
रेलवे हरसंभव सहयोग को तैयार
Sr. DMM ओम प्रकाश ने व्यापारियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और रेलवे प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय के विकास और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए रेलवे हमेशा सकारात्मक कदम उठाएगा।
इस अवसर पर कैट बिलासपुर के अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर हिंदुस्तान’ के संकल्प को साकार करने में स्थानीय व्यापारियों की अहम भूमिका है। रेलवे प्रशासन द्वारा मिला यह आश्वासन बिलासपुर के व्यापारिक जगत के लिए बेहद उत्साहजनक है।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण मुलाकात में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अनजानी, संगठन महामंत्री परमजीत ऊबेजा, उपाध्यक्ष प्रवीण सलूजा, मंत्री हरदीप होरा, गुरुदयाल, विष्णु गुप्ता सहित कैट बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। रेलवे की ओर से सीएचओएस जी एस कुमार स्वामी भी बैठक में मौजूद थे।