भाई दूज पर परमात्मा की शिक्षा है संबंधों में पवित्रता और मन की शुद्धता – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

शिव अनुराग भवन में भाई दूज पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर, 24/10/2025:- ब्रह्माकुमारीज़ शिव अनुराग भवन, राजकिशोर नगर सेवाकेन्द्र में भाई दूज। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी ने परमपिता परमात्मा शिव बाबा की ओर से भाई दूज की शुभकामनाएँ देते हुए आत्मिक दृष्टि व संबंधों में पवित्र भाव को बढ़ाने की बात कही।

दीदी ने कहा, “भाई दूज हमें याद दिलाता है कि हम सभी आत्माएँ भाई-भाई हैं। संगम युग में शिव बाबा ने यह दिव्य दृष्टि सिखाई कि संबंध पवित्र हों और मन शुद्ध रहे।”

स्व-उन्नति के लिए दीदी ने सिखाया कि स्वयं पर अटेंशन दें, समय से पहले परिवर्तन करें, और हमारा पुरुषार्थ किसी पर आधारित न हो। उन्होंने बताया कि केवल वर्तमान संगमयुग में ही हम भगवान के मददगार बन सकते हैं। सभी के प्रति शुद्ध भाव, आत्मीय भाव ही भगवान को हमारी मदद है जो हमें सतयुग और त्रेता युग में समर्थ और आत्मनिर्भर भी बना देता है।

दीदी ने जोर देकर कहा, “सेवा के बिना जीवन नहीं। हर संकल्प, समय, वृत्ति और कर्म द्वारा सेवा करने वाला ही सच्चा सेवाधारी है।”

इस भाई दूज पर, मंजू दीदी ने संदेश दिया कि जैसे चाँद अंधकार में प्रकाश फैलाता है, वैसे ही हमें अपने आत्मिक प्रकाश से दूसरों के जीवन में शांति और पवित्रता फैलानी चाहिए।

मंजू दीदी ने अंत में सभी को परमात्मा की ओर से भाई दूज का तिलक लगाया और रूपा दीदी ने सभी को प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *