
बिलासपुर के समग्र विकास हेतु जरूरी है पूर्ण विकसित एयरपोर्ट इस हेतु पिछले 6 वर्षां से लड़ाई जा रही लड़ाई बिलासपुर की अस्मिता अस्तित्व की लड़ाई बन चुकी है आज छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर हवाई सुधा जन संघर्ष समिति के आह्वान पर जूना बिलासपुर स्थित बिलासा मठ मैं पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर वहां से पैदल मार्च करते हुए नेहरू चौक में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया पिछले 6 वर्षों से चल रहे इस आंदोलन को
400 से ज्यादा संगठनों ने अपना दिया है समर्थन राजनीतिक चश्मे से लगातार देखने का परिणाम बिलासादाई एयरपोर्ट को भोगना पड़ रहा है!
किसी भी क्षेत्र के विकास हेतु बेहद जरूरी है पूर्ण विकसित एयरपोर्ट व्यापारिक दृष्टि से शिक्षा की दृष्टि से चिकित्सा की दृष्टि से समय के साथ चलने में सबसे बड़ा रोड़ा है महानगरों तक की सीधी उड़ान का ना होना,बिलासा देवी एयरपोर्ट के संपूर्ण विस्तार हेतु षड्यंत्र रचकर लगातार कोई न कोई रोढ़ा अटका कर इसके विस्तार पर अंकुश लगा दिया जाता है जब केंद्र एंव राज्य में अलग -अलग सरकारें थी तो समझ में आ रहा था डबल इंजन की सरकार होने से और जादा नुकसानदायक सिद्ध हो रहा है क्षेत्र के सांसद का केन्द्र सरकार में मंत्री बनाने का भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है!
पुरुषार्थ विहीन नेतृत्व का परिणाम हम सब के समाने है,लगातार 6 सालोंसाल सें किये जा रहें संघर्ष का परिणाम की सार्थकता किसी को यदि दिखाई दी तो वह छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय को जिसने समय समय पर इस के विस्तार एवं विकास के लिए शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर कड़े दिशा-निर्देश दिये जाते रहे है जिसके के चलते बिलासा दाई एयरपोर्ट आज उड़ान भर रहा है नही तो उड्डयन मंत्रालय कब का इसे बंद कर दिए होता!
आन्दोलन को पूरी निष्ठावान एवं कर्तव्यो के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहद ज़रूरी इस लड़ाई को सभी समाचारपत्रों इलेक्ट्रॉनिक मिडिया सोशल मिडीया पोटल समाचारों ने इतनी लम्बी लड़ाई लड़ने मे सब से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बिलासादाई एयरपोर्ट का संपूर्ण विकास हो उड़ान के माध्यम से महानगरों के साथ सीधा जुड़ने के लिए समर्पित होकर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा आन्दोलन की 6 वीं वर्षगांठ पर स्थानीय जनप्रतिनिधि को एक जूटता के साथ क्षेत्रीय विकास के लिए संकल्पित होकर केंद्र सरकार पर दबाव डाल कर संस्कार एवं न्यायधानी को शीघ्र से शीघ्र सीधे महानगरों से जुड़ने सम्पूर्ण विकसित एयरपोर्ट का निर्माण हो बिलासपुर के समग्र विकास के लिए लड़ाई जा रही लड़ाई में नेक नियत के साथ नीति बनकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक कदम आगे बढ़कर संघर्षील साथियों का हौसलाअफजाई करें इसी आशा एवं विश्वास के साथ संघर्ष में साथ देने वाले सभी राजनीतिक समाजिक सांस्कृतिक धर्मिक व्यपारिक संगठनों के साथ साथ छात्र संगठनों खेलकूद संगठनों का हृदय से आभार साधुवाद!!