बीके स्वाति दीदी ने दृष्टि दिव्यांग बच्चों को दिया ईश्वरीय स्नेह और आशीर्वाद

बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित BNI व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 के व्यापार और नवाचार के इस बड़े मंच पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचीं।
बीके स्वाति दीदी ने प्रत्येक दिव्यांग बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना की। उन्होंने बच्चों को ‘ईश्वरीय आशीर्वाद’ देते हुए कहा कि ये बच्चे साधारण नहीं, बल्कि ‘दिव्यांग’ यानी दिव्य अंगों वाले हैं, जिनमें प्रभु का विशेष अंश है। संस्था की ओर से बच्चों को विशेष उपहार (सौगात) प्रदान किए गए। दीदी ने अपने हाथों से सभी बच्चों को ईश्वरीय प्रसाद दिया। दीदी ने बीएनआई के इस प्रयास की सराहना की कि उन्होंने व्यापारिक गतिविधियों के बीच इन मासूम बच्चों को मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *