
सरजू बगीचा में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिन शंकर जी की भव्य झांकी बनाई गयी जिसमे शंकर जी का नृत्य एवं उनके गणों का भी नाच देखने को मिला।कथा के दौरान चलने वाले भजनो में माताए एवं बहने झूम झूम कर कथा का आनंद उठा रही हैं, साथ ही बड़े बुजुर्ग पुरुष वर्ग भी कथा का भरपूर लाभ ले रहे हैं, आज की कथा में अतिथि गणों में संघ के प्रचारक नारायण नामदेव, राजकुमार ललित माखीजा, यश मनहर, एवं धर्म जागरण से अभय सिंह, भृगु अवस्थी के अलावा बिल्हा विधानसभा से डा देवेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।


