मानवीय मूल्यों और सम्बन्धों को पुनर्भाषित करती सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल



जोरा पारा स्थित सुवाणी सुखाश्रम में निवास रत एक निराश्रित बुजुर्ग मातु श्री जी का लंबी बीमारी के बाद निधन होने पर सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने अंतिम संस्कार का दायित्व निर्वहन शहर के लब्धप्रतिष्ठित खरे परिवार के सहयोग सानिध्य से किया,,,,
मृतात्मा को मुखाग्नि संस्था की सक्रिय कार्यकर्ता सिमरन तलरेजा ने दी ज्ञातव्य है कि शोक विव्हल सिमरन संस्था की ओर से इन दिव्यात्माओं को सेवा देने अक्सर जाया करती थी और अपने इन्हीं भावनात्मक संबंधों का निर्वहन मुखाग्नि दे वर्तमान परिवेश में सर्व समाज के लिए मानवीय संबंधों की नई मिसाल पेश की,,,,
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सहयोगी सदस्यों वृन्दावन परिसर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज सरवानी , सुवाणी संचालक श्याम तिवारी , सिंधी समाज के युवा समाज सेवी राम हिंदुजा व संस्था के संयोजक गण रेखा आहुजा , माधव मुजुमदार व सतराम जेठमलानी की उपस्थिति में अपने विचार प्रेषित करते हुए ऑक्सिजन मेन राजेश खरे जी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जब समाज और देश जाति पाती , वर्ग समाज की विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है इस स्थिति में सेवा एक नई पहल के इस कदम से निश्चिंत ही समाज में सद्भाव और समानता की नई जागृति आएगी जो मानवीय मूल्यों और संबंधों को पुनर्भाषित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *