कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा भव्य रुद्राभिषेक एवं आशीर्वाद पत्रिका के 15वें संस्करण का विमोचन किया गया

रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर आशीर्वाद भवन द्वितीय तल के ऊपर निर्मित नवीन डोम का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय के करकमलों द्वारा किया गया। अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राजकुमार दीक्षित ने बताया कि रुद्राभिषेक में विद्वान आचार्यों द्वारा रुद्राष्टाध्यायी, महामृत्युंजय मंत्र एवं शिव मंत्रों का पाठ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में अनुराग-नमिता पांडेय एवं विकास-मोनिका तिवारी ने शिव अर्चना की। इस कार्यक्रम के संयोजक श्रीकांत अवस्थी हैं। साथ साथ ही महिला मंडल द्वारा शिव भजनों का गायन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा से सुसज्जित पत्रिका ‘‘आशीर्वाद’’ के 15वें संस्करण का विमोचन अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष नीता अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, सहसचिव अनुराग पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष अरूण शुक्ला, पूर्व सचिव राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व सचिव राघवेन्द्र मिश्रा, आदि ने किया। इस पत्रिका के मुख्य सम्पादक संजय अवस्थी हैं। अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राजकुमार दीक्षित ने जानकारी दी कि हमारी संस्था द्वारा प्रकाशित इस पत्रिका की मांग पूरे भारत वर्ष में होती है। यह पत्रिका 650 से अधिक अखिल भारतीय विवाह योग्य कान्यकुब्ज युवक-युवतियों के बायोडाटा एवं समाज के वर्ष भर के आयोजित कार्यक्रमों की चित्रमयी झलकियों से सुसज्जित हैं। यह पत्रिका उन सभी अभिभावकों के लिए बहुत उपयोगी साबित होती है जो अपने बच्चों के विवाह के लिए योग्य वर-वधु की तलाश करते है। पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय जी ने कहा कि ‘‘आशीर्वाद’’ वैवाहिक पत्रिका वैवाहिक संबंधों को सरल, पारदर्शी एवं संस्कारयुक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। पूर्व अध्यक्ष अरूण शुक्ल ने बताया कि पत्रिका के माध्यम से योग्य वर-वधु परिचय, सामाजिक गतिविधियों, प्रेरक विचारों एवं उपयोगी जानकारियों को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज के लोगों को सही मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष नीता अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, सहसचिव अनुराग पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष अरूण शुक्ला, पूर्व सचिव राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व सचिव राघवेन्द्र मिश्रा, संजय अवस्थी (पत्रिका सम्पादक), शिव तिवारी, गिरजा शंकर दीक्षित, राजकुमार अवस्थी, चन्द्रभूषण बाजपेयी, शशिकांत मिश्रा, चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती शीला दीक्षित, श्रीमती आभा बाजपेयी, श्रीमती निशा पाण्डेय, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती शीतल मिश्रा, आशीष बाजपेयी, संगम तिवारी, दीपक तिवारी, विजय शुक्ला, सौरभ शुक्ला, श्रीकांत अवस्थी, जयशंकर तिवारी, अशोक दीक्षित, राघवेंद्र पाठक (स्टेशन रोड), विकास तिवारी, लखन लाल बाजपेयी, प्रभात पाण्डेय, इन्द्र कुमार तिवारी, राकेश तिवारी, अभिषेक मिश्रा, आशुतोष द्विवेदी, सोमेश दीक्षित, श्याम बाजपेयी, एड. अमित बाजपेयी, रविन्द्र मिश्रा, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती रीता पाण्डेय, सुदेश दुबे (बिलासपुर), सत्यदेव तिवारी, श्रीमती अनुपमा बाजपेयी, श्रीमती रिचा पाठक, श्रीमती स्मिता बाजपेयी, आर. के. दीक्षित, रज्जन अग्निहोत्री, शारदा प्रसाद बाजपेयी, मोहन दुबे, श्रीमती विभा बाजपेयी, श्रीमती ममता मिश्रा, एस.एस. त्रिवेदी, रविन्द्र शुक्ला, पंकज शुक्ला, आनंद मिश्रा, जितेन्द्र बाजपेयी, श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती मीनाक्षी बाजपेयी, श्रीमती सपना तिवारी, सारिका शुक्ला, श्रीमती कीर्ति अग्निहोत्री, श्रीमती वसुधा तिवारी, सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *