स्वामी आत्मानंद शास्त्री अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित विशेष सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह 18 फरवरी को बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा आकर्षक एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजकुमार सचदेवा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचिरदा की प्रभारी प्राचार्य शिक्षकगण छात्रों सहित ग्राम सरपंच, उपसरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि रा से यो कार्यक्रम अधिकारी श्री एल के गवेल उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम की अन्नपूर्णा आजीविका ग्राम संगठन समूह की महिलाओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. सचदेवा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ ग्रामीण समाज में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान ग्रामवासियों ने अनेक नई जानकारियाँ एवं उपयोगी बातें सीखी हैं, वहीं स्वयंसेवकों को भी ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं को समझने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें लोकगीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक नाट्य मंचन शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और सामाजिक एकता एवं जागरूकता का संदेश दिया।
अन्नपूर्णा आजीविका ग्राम संगठन द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेंट कर विदाई की ।
समापन समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और श्री एल. के. गवेल द्वारा अंत में सभी अतिथियों, ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवकों का प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *