उपमुख्यमंत्री दिलाएंगे शपथ, प्रेस क्लब की नई टीम संभालेगी कमान

20 फरवरी को होगा भव्य समारोह,पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामय उपस्थिति

बिलासपुर। शहर की पत्रकारिता जगत के लिए 20 फरवरी का दिन विशेष महत्व लेकर आ रहा है। बिलासपुर प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी (2025-2027) का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ग्रैंड अम्बा होटल, पुराना बस स्टैंड रोड में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव स्वयं नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति ,विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष, भरत कश्यप की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएगी।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल हैं।
यह समारोह केवल पदभार ग्रहण का अवसर नहीं, बल्कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक भी होगा। प्रेस क्लब ने सभी सदस्यों से उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *