
दुकान के अंदर सहित आसपास में सीसीटीवी जरूर लगाएं
सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कारोबारियों को सावधानी बरतने की करी अपील
पिछले दिनों हुई राजकिशोर नगर में सराफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को ध्यान में रखते हुए
एसएसपी रजनेश सिंह ने भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जा सके इसके एतिहात के तौर पर कहा कि जिन व्यापारियों का दुकान शहर से दूर स्थित है
उन व्यापारियों को अपने और दुकान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। दुकान के आसपास में सीसीटीवी जरूर लगाकर रखें।
सोने चांदी के गहनों को रोजाना लाना ले जाना करने से बेहतर है कि अन्य सुरक्षित विकल्प रखे जाए,जिससे कोई भी अप्रिय घटना होने से व्यापारी की जान और माल बच सके।
एसएसपी श्री सिंह ने आगे कहा कि ज्यादातर ऐसी घटनाएं शहर के बाहरी क्षेत्रों में होती हैं जहां पर सुनसान सड़क,अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी घटना को अंजाम देते हैं। सर्राफा व्यापारी अपने दुकान के बाहर की गतिविधियों का भी विशेष ध्यान रखें कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगता है तुरंत इसकी जानकारी निकट के थाने में दें।
सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि पुलिस विभाग ने सराफा व्यापारियों के हित व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जो सावधानी बरतने को कहा हैं उस पर सभी व्यापारी अमल करेंगे, जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हमारे शहर में ना हो।
श्री सोनी ने कहा कि सराफा व्यापारी जो भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से दूर में व्यापार कर रहे हैं ,इस घटना को देखते हुए अब पहले से ज्यादा सावधानी बरतें।
लगातार बढ़ते सोने के भाव भी अपराध बढ़ने की वजह हैं,इसलिए सतर्क रहना जरूरी हैं, थोड़ी सी भी लापरवाही से जन हानि भी हो सकती हैं।श्री सोनी ने आगे सर्राफा व्यापारियों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापार करें। दुकान में सुरक्षा की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाने से कभी कोई अप्रिय घटना घटती भी है तो अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी।
सुरक्षा से संबंधित पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह जी से चर्चा के बाद सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी सराफा हित में दिशा निर्देश
