‘”सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा'” वार्षिकोत्सव समारोह :—-सर्वोदय साझा संग्रह सहित 3 पुस्तकों का विमोचन,7 विभूतियों एवं 2 संगठनों का सम्मान। नगर में प्रदेश भर से एकत्रित हुए सैकड़ों साहित्यकार।

“‘सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा”‘ का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ साहू धर्मशाला कोटा में संपन्न हुआ।क्षेत्र की युवा साहित्य सेवी श्रीमती ज्योति जैन जी पत्नी श्री सचिन जैन जी( प्रतिष्ठित व्यवसायी)के विशेष सहयोग से समिति की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सोमप्रभा तिवारी ‘नूर’ के कुशल नेतृत्व में यह साहित्यिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। वरिष्ठ गीतकार छत्तीसगढ़ के रसखान कवि जनाब मीर अली मीर जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की,उपस्थित अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी श्री विष्णु अग्रवाल जी, श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू जी(नगर अध्यक्ष कोटा), श्री आदित्य दीक्षित जी( विधायक प्रतिनिधि कोटा),श्री रंजीत पवार जी ( डायरेक्टर CSR कॉलेज पीपरतराइ कोटा),श्री शरद यादव अक्स (अध्यक्ष कृति कला साहित्य पारिषद सीपत) तथा सुश्री अंजना चौकसे (वार्ड पार्षद कोटा) ने समिति द्वारा किए जा रहे साहित्यिक सामाजिक प्रयासों का मुक्त कंठ से सराहना कर कोटा क्षेत्र में ऐसे साहित्यिक आयोजनों को यथा सम्भव सहयोग की बात कही। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ ,श्रीमती रीना गुप्ता जी ने सुमधुर स्वर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया तत्पश्चात सुश्री अर्चना प्रजापति द्वारा राजगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यप्रकाश मानिकपुरी एवं श्रीमती ज्योति श्रीवास ने किया ।

कार्यक्रम में तीन पुस्तकों का विमोचन हुआ जिनमें—-
(1)-‘सर्वोदय साझा संकलन2026(सम्पादक-श्रीमती सोमप्रभा तिवारी ‘नूर’)
(2)मेरे अल्फाज़ (श्री ब्रजेश श्रीवास्तव जी)
(3)खुशी के गीत (श्री चंद्र प्रकाश साहू ) शामिल है।
रात 8 बजे तक चले काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए कवियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कविताओं की प्रस्तुति दी ।

इनकी रही विशेष उपस्थिति—-
श्री सतीश तिवारी (संरक्षक सर्वोदय),श्रीधर देवेन्द्र शर्मा पुष्प (संरक्षक सर्वोदय),श्री दिलीप अग्रवाल जी (संरक्षक मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा),काशीराम साहू जी ( राष्ट्रपति सम्मान एवं छत्तीसगढ़ शासन से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार रतनपुर),श्री डी.पी देशमुख जी ( अध्यक्ष कला परंपरा समिति भिलाई),श्री दीन दयाल साहू (सम्पादक अंगना के गोठ),श्री सत्यनारायण तिवारी लोरमी,श्री संस्कार साहू लोरमी,श्री केदार दुबे (बिलहा),श्री ब्रजेश श्रीवास्तव रतनपुर,श्री राजेन्द्र वर्मा रतनपुर, श्री आर.डी. गुप्ता (अध्यक्ष प्रादेशिक पत्रकार संघ), श्री सूरज गुप्ता( अध्यक्ष पत्रकार संघ कोटा), श्री राजा गुप्ता (वरिष्ठ पत्रकार),श्री राकेश शर्मा ( वरिष्ठ पत्रकार), श्री प्रदीप गुप्ता ( वरिष्ठ पत्रकार),श्री राम नारायण यादव (वरिष्ठ पत्रकार), श्री ओम प्रकाश भट्ट बिलासपुर,मनीषा भट्ट जी बिलासपुर, श्रीमती गीतिका तिवारी कोटा,वागीशा त्रिवेदी कोटा,उषा तिवारी जी बिलासपुर, अशोक कुमार शर्मा बिलासपुर, श्री अनमोल सिन्हा बिलासपुर, श्री दिनेश पांडेय रतनपुर, श्री रामेश्वर शांडिल्य रतनपुर प्रमोद कश्यप जी रतनपुर,रामरतन भारद्वाज रतनपुर, श्री श्री दीन दयाल यादव लखराम,श्री रामानन्द यादव रतनपुर,श्रीमती पुष्पा तिवारी रतनपुर,मोहन लाल कौशिक बिलासपुर,श्रीधर गुप्ता कोटा,मोहन सोनी कोटा,विनोद गुप्ता कोटा,हर्ष गुप्ता जी कोटा,भानु प्रधान कोटा,राजकुमार केशरवानी कोटा,राजेश तिवारी कोटा,रामनारायण तिवारी कोटा,नवल किशोर अग्रवाल जी कोटा, अर्चना प्रजापति कोटा,कृष्ण कुमार चंद्र कोरबा,रशीदा मार्कण्डेय कोरबा, कविता जैन कोरबा,बलराम राठौर कोरबा,अनुसूइया श्रीवास कोरबा, मुकेश ध्रुव कोरबा, कमलेश यादव कुम्हारी, पूर्णिमा चौधरी रायगढ़, देवांगिनी पटेल रायगढ़, वीरेंद्र कुमार दुर्ग, विनोद कुमार तिवारी पंडरिया, पूर्णिमा तिवारी बिलासपुर,सुषमा पाठक बिलासपुर,कामना पांडेय बिलासपुर, शैलेन्द्र गुप्ता बिलासपुर,एस. कपूर बिलासपुर,संगीता तिवारी बिलासपुर,जनाब शत्रुहन शाद बिलासपुर,शाहिद मोहम्मद अख्तर बिलासपुर,सरस्वती सोनी बिलासपुर,राजेश कुमार सोनार बिलासपुर,गजानन पात्रे बिलासपुर, ललिता यादव बिलासपुर,अनमोल सिन्हा बिलासपुर,आशा ध्रुव रायपुर, छोटे लाल वनवासी पेनड्रा,मनोज धीवर पेनडरवा,ज्योति धीवर पेनडरवा,वीरेंद्र पटेल सेमरताल,सोनल पटेल, लक्ष्मी धीवर,देवांशी धीवर,रामनाथ तिवारी जलसो ,सुनिता तिवारी जलसो,मेलन श्रीवास सीपत,वीरेंद्र अग्रवाल, दीपक दुबे,देवेन्द्र सिंह ठाकुर,डॉ.श्रेयांस तिवारी, लक्ष्मी नारायण,विजय सिन्हा,सहित अनेक साहित्यकार,साहित्य प्रेमी एवं गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन कर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोमप्रभा नूर ने बताया कि “सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा” अपनी स्थापना काल से ही क्षेत्र में साहित्य और कला के सर्वोदयी विकास के लिए कृत संकल्पित है और समिति निरन्तर इस दिशा में प्रयासरत है।।

समिति के पदाधिकारियों में–
चंद्र प्रकाश साहू (उपाध्यक्ष)
प्रभा शर्मा(कोषाध्यक्ष),वीरेंद्र दास मानिकपुरी (सचिव),ज्योति श्रीवास (उपाध्यक्ष),विष्णु गुप्ता (साँस्कृतिक सचिव) मोहित साहू (सह सचिव)।

इनका हुआ सम्मान—–
1)सर्वोदय संस्कृति सम्मान— (श्री विजय कुमार गुप्ता जी,रतनपुर)
2)सर्वोदय साहित्य साधक सम्मान— ( सुश्री साधना मिश्रा,प्रयागराज)
3)सर्वोदय रक्तवीर सम्मान— (श्री कमलेश यादव धाकड़ जी,कुम्हारी बरमकेला )
4)सर्वोदय सर्वोदय स्वर साधक सम्मान— (श्री विष्णु गुप्ता जी,कोटा)
5)सर्वोदय गौरव सम्मान— ( श्रीमती ज्योति श्रीवास,कलारतराई कोटा)
6)सर्वोदय संस्कृति सम्मान— (अंगना के गोठ यूट्यूब चैनल रायपुर)
7)सर्वोदय संगठन सम्मान— ( छन्दशाला साहित्य समिति बिलासपुर)
8)सर्वोदय ज्योतिर्विद सम्मान— (श्री देवेन्द्र शर्मा पुष्प ,द्वारा श्री हर्ष गुप्ता,स्मृति में स्व. सुंदर लाल गुप्ता)
9)सर्वोदय कर्म ही पूजा सम्मान— (श्री नवल किशोर अग्रवाल ,द्वारा श्री सतीश तिवारी स्मृति में स्व.श्री बंशीलाल तिवारी)।

काव्यपाठ प्रतियोगिता में विजेता रहे—–
1)श्री जोहन भार्गव जी ( शहडोल)
2)श्रीमती कविता जैन जी (कोरबा)
3)श्री जनक राम साहू जी (रतनपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *