राजयोग मेडिटेशन सेंटर, जोगीडीपा में चार दिवसीय “शिव मंगल मिलन मेला” का भव्य आयोजन

राजयोग मेडिटेशन सेंटर, जोगीडीपा द्वारा 26 फ़रवरी से 1 मार्च तक चार दिवसीय “शिव मंगल मिलन मेला” का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। मेले में भारत के प्राचीन एवं दिव्य शिवलिंगों की मनमोहक झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें दुःख हरण महादेव, संगमेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, पशुपतिनाथ, बारह ज्योतिर्लिंग, अन्नदाता महादेव, पंचाक्षरी महादेव एवं 24 फीट का विशाल शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आस्था एवं आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रतिदिन कार्यक्रम का आरंभ आचार्य ब्रह्मचारी जी द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया गया तथा सायंकाल विशेष सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसका कुशल संचालन बी.के. शारदा बहन जी द्वारा किया।

प्रथम दिवस कलश यात्रा एवं शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ।
द्वितीय दिवस नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शांता कश्यप (रेंजर) एवं श्री दरस राम पटेल जी (अध्यक्ष, धान उपार्जन मंडी खपरी–चोरभट्टी) उपस्थित रहे तथा मुख्य वक्ता रहीं बी.के. स्वाति बहन जी।
तृतीय दिवस शिक्षक एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रहे पूर्व व्याख्याता श्री दिलेसर सिंह राज एवं पूर्व शिक्षक श्री मंगल प्रसाद पटेल जी। मुख्य वक्ता रहीं बी.के. राखी बहन जी एवं बी.के. कांता बहन जी।
चतुर्थ दिवस समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रहे श्री बसंत पटेल जी (व्याख्याता एवं आकृति कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर), श्री शुभकरण सिंह सिदार जी (सामाजिक कार्यकर्ता), बी.के. छाया बहन जी एवं बी.के. शालू बहन जी।

कार्यक्रम में शिव-पार्वती विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, रामायण कीर्तन मंडली का सम्मान किया गया तथा शिव महाआरती एवं शिव-पार्वती के साथ होली उत्सव के साथ मेले का हर्षोल्लासपूर्ण समापन हुआ।

प्रत्येक दिवस लगभग 1000 श्रद्धालु गण मेले के दर्शन एवं अवलोकन हेतु उपस्थित हुए। इस प्रकार “शिव मंगल मिलन मेला” का आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

आयोजन समिति के सदस्यों में बी.के. हेमा बहन जी, बी.के. हर्ष भाई, बी.के. भास्कर भाई, बी.के. पुरेंदर भाई एवं बी.के. सारंजीत भाई का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *