मार्निंग वॉक में निकली महिला दुर्घटना की हुई शिकार, तत्काल सिम्स में की गई भर्ती

कार्यकारी संपादक एसपी शुक्ला की कलम से,आज प्रातः मॉर्निंग वॉक के दौरान सिम्स चौक भावे रजब अली मेडिकल दुकान के पास एक बुजुर्ग महिला को कोई अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के द्वारा टक्कर मार देने से वह गिरकर तड़प रही थी जिसे ऑटो में भरकर सिम्स cims अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं उसकी गठरी को चेक करने पर उसके पास से लगभग 47000 रुपए जिसमें 500, 200, 100,50, 20, एवं ₹10 के अलावा चिल्लर पैसे थे. जिसे सिम्स अस्पताल एवं सिम चौकी के सुपुर्द किया गया है,इस कार्यवाही में पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई मोहम्मद रिजवान (रीडर) ने तत्काल कार्यवाही कर मानवता का परिचय दिया,उनके साथ इस कार्यवाही में प्रकाश वर्मा,रामपुरी बंजारे, लियाकत खान,ज्ञानू वस्त्रकार और दीपमाला वस्त्र कार शामिल थे।इस त्वरित कार्यवाही से ही उस आहत महिला की जान बच पाई, यही हम सबको मिलकर करना चाहिए।श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज इस कार्यवाही की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *