ग्राम अमसेना मे एक गभीर घटना का मामला सामने आया हैँ किसान द्वारा अवैध तरीके से खेत पर करंट फैलाने से ग्रामीणजन मे आक्रोश

खेत में करंट फैलाने से जान-माल को खतरा, ग्रामीणों में चिंता
बिलासपुर। ग्राम आमसेना में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां खेत में करंट फैलाने से आसपास के लोगों और पशुओं की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है।
जानकारी देते हुए तरुण निर्मलकर ने बताया कि गांव के निवासी भिंडा यादव द्वारा अपने खेत में फेंसिंग के लिए तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित किया गया है। आरोप है कि पूरे खेत के चारों ओर करंट फैलाया गया है, जिससे गांव के नागरिकों, मवेशियों और अन्य जानवरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, विशेषकर उन पशुओं के लिए जो खुले में चरते हैं। इसके अलावा खेतों के आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए भी यह स्थिति बेहद खतरनाक है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *