
आज दिनांक 23/03/2026 को महामाया मंदिर रतनपुर में आज पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दर्शन हेतु उमड़ी थी, इसी कड़ी में आज श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज के एडिटर इन चीफ गौरव (उत्कर्ष) शुक्ला ने भी महामाया मंदिर में उपस्थित होकर देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश/ देशवासियों की खुशी हेतु कामना की। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा स्वरूप घृत एवं ज्योति कलश प्रज्वलित किये हैं जिसकी सेवा एवं देखभाल में वहां के सेवादार जी-जान से जुटे हुए हैं, उनकी लगन को देखते हुए श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन एवं श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज उनकी सराहना करते हुए उनका नमन करता है।
