द्रोणा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना विश्व योग दिवस, बच्चों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

*बिलासपुर/तखतपुर* | द्रोणा पब्लिक स्कूल, तखतपुर में शनिवार को विश्व योग दिवस पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा के बाद शुरू हुए योग सत्र में छात्रों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन *डॉ. अशोक पांडे*, डायरेक्टर *मीनू पांडे*, प्राचार्या *मानसी गोवर्धन* और उप-प्राचार्या *रामा मिश्रा* ने भी बच्चों के साथ योग किया। पदाधिकारियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन का आधार है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

*नशा मुक्ति का संकल्प
योग सत्र के दौरान सभी विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। स्कूल प्रबंधन ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही देश के निर्माण की नींव है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम रही। प्रबंधन ने सभी शिक्षकों के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *