लखनऊ अग्निकांड पर युवा नेता काजू महाराज ने जताया शोक

बिलासपुर :23 जून 2026 – लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुई भीषण अग्निकांड की घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे में कई होनहार विद्यार्थियों की असामयिक मृत्यु पर युवा नेता काजू महाराज ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

काजू महाराज ने कहा कि आग ने केवल इमारत को नहीं, बल्कि कई अधूरे सपनों और अधूरे कल को भी लील लिया। उन्होंने मृतकों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि उनकी चिता की राख में देश का एक हिस्सा भी जल गया है।

युवा नेता ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही उन्होंने मांग की कि सुरक्षा के नाम पर होने वाली लापरवाही पर अब सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

काजू महाराज ने कहा, “हम सिर्फ नमन कर सकते हैं और वादा कर सकते हैं कि ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। श्रद्धांजलि उन उड़ानों को, जो उड़ने से पहले ही गिर गईं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *