गौरेला-पेंड्रा रेल हादसे में घायल मुंगेली की रागिनी कश्यप सिम्स बिलासपुर में भर्ती, “टीम मानवता” ने परिजनों से तुरंत संपर्क की अपील

बिलासपुर। 10 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे गौरेला–पेंड्रा क्षेत्र में हुए रेल हादसे में रागिनी कश्यप, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी मुंगेली गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, सिम्स बिलासपुर के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। वर्तमान में युवती का उपचार चल रहा है और उनके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं है।

“टीम मानवता” ने परिजनों से संपर्क करने की मार्मिक अपील की है। टीम का कहना है कि परिजनों के जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचने पर ही आगे का उपचार और कानूनी प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।

यदि किसी को रागिनी कश्यप या उनके परिवार के बारे में जानकारी हो तो कृपया संपर्क करें:
संपर्क नंबर: 9993869984
स्थान: सिम्स बिलासपुर, आपातकालीन वार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *