केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में किया जनदर्शनमंदिर दर्शन, भूमि पूजन और राठौर समाज सम्मेलन में हुए शामिल`

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

सांसद ने अपने बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इसके पश्चात तोखन साहू न्यू लोको रेलवे कॉलोनी स्थित माँ त्रिपुर सुंदरी मरिमाई मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

बहतराई स्थित निखिलाश्रम में भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क में सामाजिक भवन के भूमि पूजन में भी वे सम्मिलित हुए। इसके बाद आयोजित भव्य बाइक रैली में भी शामिल हुए।

तोखन साहू ने ग्राम गतौरा में आयोजित राठौर समाज महासम्मेलन में पहुंचकर समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद किया। उन्होंने सामाजिक एकता और विकास पर चर्चा की।

इस अवसर पर तोखन साहू ने कहा “जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। जनदर्शन के माध्यम से लोगों की आवश्यकताओं को समझकर संबंधित विभागों से समन्वय कर त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।”

उन्होंने सभी आयोजनों में मिले स्नेह और सम्मान के लिए क्षेत्रवासियों और आयोजन समितियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *