बादलों का धमाका! छत्तीसगढ़ में 3 दिन ‘वॉटर बम’, भारी बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट`

बिलासपुर। रुक-रुक कर सताने के बाद मानसून ने अब रौद्र रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए “वॉटर बम” की चेतावनी जारी कर दी है। अगले 72 घंटे तक प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।

विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब ताकतवर होकर अवदाब बन चुका है। इसका सीधा असर CG पर पड़ेगा। उत्तरी इलाकों में “मूसलाधार” बारिश के साथ आसमान से बिजली भी गिर सकती है।

पिछले 24 घंटे में कहां बरसे बादल

  • सबसे ज्यादा: भैंसमा और लवन में 9-9 सेमी
  • टॉप 5: ओडगी 8 सेमी, कोटाडोल 7 सेमी, बेरला-सिमगा-थानखमरिया 6-6 सेमी
  • बाकी इलाके: छाल, मनेंद्रगढ़, पामगढ़, कुनकुरी, शंकरगढ़, सक्ती, बलौदा बाजार में भी जमकर भीगे

अगले 3 दिन क्या होगा? 17 से 19 अगस्त

  1. भारी बारिश: उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए “भारी से बहुत भारी” का अलर्ट
  2. वज्रपात खतरा: 1-2 जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका
  3. रायपुर: बादलों की चादर। दिन में कई बार बौछारें। पारा 28°C से 24°C के बीच

किसानों के लिए जरूरी खबर
इस सीजन में अभी तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है। इस सिस्टम से धान के खेतों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की अपील: नदी-नालों के पास न जाएं, पेड़ के नीचे शरण न लें और जरूरी होने पर ही घर से निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *