
बिलासपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में बिलासपुर की नन्ही प्रतिभा ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया।
DPS बिलासपुर की कक्षा 6 की छात्रा सानवी त्रिपाठी ने माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा जी एवं अन्य माननीय न्यायाधीशगण की गरिमामय उपस्थिति में अपनी मधुर गायन और कीबोर्ड प्रस्तुति से उपस्थित सभी अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों और गणमान्य नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सानवी ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी तो पूरा हाईकोर्ट परिसर “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। कीबोर्ड बजाते हुए सानवी का आत्मविश्वास और देशभक्ति देखकर हर कोई दंग रह गया।
कार्यक्रम के समापन पर माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा जी ने स्वयं सानवी को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बिलासपुर की बेटी ने साबित कर दिया कि उम्र छोटी हो सकती है, पर जज्बा आसमान जितना बड़ा।
—