निस्वार्थ भाव से सेवा ही सच्ची देशभक्ति और असली तपस्या : अंजय शुक्ला

धरसीवां / ग्राम टेकारी – 5 सितंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज ग्राम टेकारी में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा और विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला मौजूद रहे।

सेवा ही सबसे बड़ी देशभक्ति – अंजय शुक्ला

अपने संबोधन में अंजय शुक्ला ने कहा कि मितानिन दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्व-सहायता समूह की दीदियां और स्वच्छता दीदी जिस समर्पण से समाज की सेवा कर रही हैं, वह हम सबके लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा – “निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही देश की सच्ची देशभक्ति और असली तपस्या है। हर कार्यकर्ता को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।”

सेवा ही सफलता का मूल मंत्र – अनुज शर्मा

मुख्य अतिथि अनुज शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सेवा को ही प्राथमिकता देने वाला व्यक्ति सच्चे अर्थों में सफल होता है। मोदी जी का पूरा जीवन सेवा भाव का प्रतीक है।

मितानिन और आंगनबाड़ी दीदियों का सम्मान

कार्यक्रम में ग्राम टेकारी की सभी मितानिन दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, समूह की दीदियों और स्वच्छता दीदियों का प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रश्मि वर्मा, स्वाति वर्मा, प्रीति भरत सोनी, बबीता गणेशन मुर्ति, हरि शंकर वर्मा, दिनेश खुटे, अरविंद ठाकुर, चंद्रशेखर वर्मा, सरपंच चंद्रकांत वर्मा, उपसरपंच हरिश धीवर, रामेश्वर वर्मा, संतोष वर्मा, जानकी देवांगन, सीमा वर्मा, अनुपमा नायक, रूकमणी शिवारे, राजेन्द्र पुरी गोस्वामी, राजेन्द्र रहले, पुरुषोत्तम साहू, गीता साहू, चुकेश्वरी वर्मा, मीना वर्मा, आरती धीवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *