
द्रोण पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने सकरी पुलिस थाने में पहुँचकर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बाँधी तथा उनसे रक्षा का आश्वासन प्राप्त किया। पुलिस थाना परिसर में उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की और कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों के बीच राखियाँ वितरित करते हुए साइबर अपराधों से सावधान रहने, अनजान लिंक एवं संदेशों से बचने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन डॉ. अशोक पांडेय, सचिव मीनू पांडेय, प्राचार्या मानसी गोवर्धन एवं उपप्राचार्या रमा मिश्रा ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं साक्षी दुबे एवं शुभांगी दंडेकर का विशेष सहयोग रहा।