नेपाल में बाढ़ की तबाही पर काजू महाराज ने जताया गहरा शोक

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई तबाही का समाचार अत्यंत हृदय-विदारक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

सौ से अधिक भारतीयों सहित सैकड़ों यात्रियों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक है। मैं ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूँ।

भारत सरकार से मेरी अपील है कि लापता लोगों को ढूँढ़ने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए और नेपाल को हर संभव मानवीय मदद पहुँचाई जाए।

– काजू महाराज, युवा नेता, कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *