बिरकोना में जन्माष्टमी पर तलवारबाजी, फाउंडेशन सदस्य की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

बिलासपुर / बिरकोना। आशा बंध रोड बिरकोना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम में कुछ युवकों द्वारा खुलेआम तलवार लहराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 40 से 50 की संख्या में युवक तलवार लहरा रहे थे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पर्व की गरिमा को ठेस पहुंची।

इस दौरान श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य राघव साहू मौके पर पहुंचे और अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए जान की परवाह किए बिना तुरंत एक युवक के हाथ से तलवार छीन ली और अपने पास सुरक्षित रख ली। भीड़ अधिक होने के कारण युवकों की पहचान नहीं हो पाई।

राघव साहू ने बताया कि उक्त तलवार को कल थाने में जमा किया जाएगा। फोटो डालने का उद्देश्य यह है कि आज पर्व को जिस गलत तरीके से मनाया जा रहा है, वह बेहद भयानक और चिंताजनक है।

फाउंडेशन ने बिलासपुर के सम्माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की हरकत करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में धार्मिक पर्वों की आड़ में इस तरह की अराजकता न फैले।

भीड़ में भी अपनी जान जोखिम में डालकर दायित्व निभाने के लिए फाउंडेशन सदस्य की चारों ओर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *