गुरु-शिष्य के विश्वास का पर्व: द्रोणा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

बिलासपुर। द्रोणा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों के लिए विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अंजू पांडे को आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए नशे एवं मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने तथा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के चेयरमैन अशोक पांडे ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें एक अच्छे एवं जिम्मेदार इंसान के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संस्था की अध्यक्ष मीनू पाण्डे ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने प्रथम गुरु माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्राचार्या मानसी गोवर्धन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों को इसी प्रकार विद्यार्थियों को ज्ञान एवं संस्कार प्रदान करने के लिए उत्साहित किया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी शिक्षकों, ड्राइवर, क्लर्क एवं अन्य कर्मचारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों को उपहार देकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम को सफल एवं सुंदर बनाने में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। शिक्षक दिवस के इस आयोजन ने गुरु-शिष्य के बीच सम्मान, स्नेह एवं विश्वास के भाव को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *