
बिलासपुर। गणेश उत्सव को लेकर बिलासपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस लाइन के चेतना भवन में शहर की 27 गणेश समितियों की बैठक लेकर 10 अहम निर्देश दिए गए।

बैठक में एडिशनल एसपी पंकज पटेल, सीएसपी परमेश्वर तिलकवार और प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी मौजूद रहे।
मुख्य निर्देश –
- बिना SDM की अनुमति के आयोजन नहीं होगा।
- सड़क पर पंडाल लगाने पर पूरी तरह रोक।
- बिजली की वायरिंग सुरक्षित रखनी होगी।
- हर पंडाल में CCTV और वालंटियर अनिवार्य।
- फूहड़ गानों पर बैन, सिर्फ भजन बजेंगे।
- नशेड़ियों और हथियारबंद लोगों की एंट्री बंद।
- एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता खुला रखना होगा।
- 24 सितंबर 2026 तक विसर्जन करना अनिवार्य।
पुलिस ने कहा – उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी है।