

बिलासपुर। लोकपर्व पोला के अवसर पर स्व. श्रीचंद मनुजा स्मृति बैल दौड़ एवं बैल साज-सज्जा प्रतियोगिता भव्य रूप से संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को आशीर्वाद दिया।
आयोजन में सामाजिक, किसान और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मनभैरा लालजी श्रीवास एवं टीम द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
आदर्श युवा मंच की ओर से आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी किसान भाइयों, पशुपालकों, प्रतिभागियों, कार्यकर्ताओं और बिलासपुरवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, परंपरा और पशुधन के प्रति सम्मान को जीवित रखने का प्रयास है।
