
रायपुर । छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर चल रहे विचार-विमर्श के क्रम में 10 और 11 सितंबर को सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्र को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। सुरेश मिश्र विभिन्न सामाजिक और सेवा क्षेत्रों से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और विभिन्न समाजों के साथ उनके व्यापक जुड़ाव के चलते UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उनका दृष्टिकोण अहम माना गया।
उन्होंने समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार और सुझाव समिति के समक्ष रखे। उनके विचारों को UCC समिति के सदस्य एम. के. राउत (IAS) और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार ने सराहा और इस चर्चा को आगे भी जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के कार्यकारिणी सदस्य आशीष बाजपेयी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी UCC को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
यह संवाद केवल कानून पर चर्चा नहीं, बल्कि एक समान, संतुलित और न्यायपूर्ण नागरिक व्यवस्था की दिशा में समाज की भागीदारी का महत्वपूर्ण प्रयास है।