बिलासपुर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया: 25वें वर्ष में शेषनाग की शैय्या पर सवार होकर पधारे ‘सरजू बगीचा के राजा’, आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच हुआ भव्य आगमन

बिलासपुर। शहर के प्रसिद्ध गणेश पंडाल सरजू बगीचा का राजा – ओम सांई गणेश उत्सव समिति के बप्पा का भव्य आगमन सैकड़ों भक्तों के बीच धूमधाम से हुआ।

इस साल बप्पा की झांकी सबसे खास रही। बप्पा शेषनाग की शैय्या पर विराजमान होकर पधारे, जिसकी एक झलक पाने के लिए भक्त बेताब दिखे। पंडाल में प्रवेश करते ही आतिशबाजी, लेजर लाइट और कागज की फूलों की बारिश से पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

बस स्टैंड बिलासपुर से शुरू हुई शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त ढोल-ताशों और संदीप धुमाल के संगीत पर थिरकते हुए सरजू बगीचा तक पहुंचे।

समिति इस साल अपना 25वां वर्ष – रजत जयंती के रूप में मना रही है। बप्पा की विधिवत स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा आने वाले दिनों में पूरे विधि-विधान के साथ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *