नशा मुक्ति के लिए देंगेदिव्यांग आर्टिस्ट प्रस्तुति

20 दिसंबर को होगा
नगर में भव्य समारोह

बिलासपुर/न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन 20 दिसम्बर की शाम होगा। यह आयोजन शाम 4 बजे से लखीराम आडिटोरियम में आरंभ होगा।समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीण झा होंगे।वहीं अतिविशिष्ट अतिथि डॉ.विनय कुमार पाठक एवं डॉ.चन्द्र भूषण वाजपेयी रहेंगे।समारोह में पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह,सामाजिक कार्यकर्ता किरण सिंह एवं पूर्व प्राचार्य डॉ.श्याम लाल निराला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवसेना महिला जिला अध्यक्ष रेवती यादव,बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहर तथा किशोर सिंह विशिष्ट शामिल होंगे।
इस सम्मान समारोह के साथ नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दिव्यांग आर्टिस्टों की प्रेरक प्रस्तुतियां होंगी। दिव्यांग कलाकार अपनी कला एवं प्रतिभा के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देंगे।
एनएचआईसीएफ के इस आयोजन का उद्देश्य कला, संस्कृति,सामाजिक सरोकार एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके योगदान को सम्मानित करना है। साथ ही नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाना भी है।
आयोजकों के अनुसार सम्मान समारोह का यह चौथा सीजन है। समारोह में चयनित प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कलाकारों, विद्यार्थियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति बड़ी संख्या में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *