अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न

बिलासपुर। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अर्जुन रेसिडेंसी, अशोक नगर में एक भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति, साहित्य और कला के इस अनूठे त्रिवेणी संगम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि थावे विद्यापीठ, गोपालगंज के कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह कछवाहा ने की। इस साहित्यिक व सांस्कृतिक संध्या को वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, डॉ. विष्णु कुमार तिवारी एवं डॉ. विवेक तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य का गौरव प्राप्त हुआ।
भजनों की रसगंगा में डूबे श्रद्धालुः समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। सुप्रसिद्ध भजन गायक मास्टर तनिष्क वर्मा और मैन्सी खंडेलवाल ने अपनी सुरीली और भावपूर्ण आवाज़ में भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं के भजनों की ऐसी रसगंगा बहाई कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
बाल कलाकारों का हुआ सम्मानः
सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से मंच पर प्रस्तुति देने वाले होनहार बाल कलाकारों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कारों के से मंच पर प्रस्तुति देने वाले होनहार बाल कलाकारों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण के लिए आवश्यक हैं।
प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थितिः
इस पावन अवसर पर प्रख्यात गायक राम निहोरा राजपूत, दीपक दुबे, शीतल प्रसाद पाटनवार और बालगोविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय साहित्यकार, कलाप्रेमी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भव्य आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *