

बिलासपुर:
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी और ‘ओम लाइफ लाइन मेडिकोज’ के संचालक श्री हीरानंद जयसिंह को एक विशेष पत्र भेजकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। यह पत्र प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के जवाब में प्राप्त हुआ है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (नई दिल्ली) से 25 सितंबर 2026 की तारीख में जारी इस पत्र में पीएम मोदी ने लिखा, “मेरे जन्मदिन पर मिली आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। देशभर के आप जैसे परिवारजनों का स्नेह पाकर मैं अभिभूत हूं।”
विकसित भारत के संकल्प का किया जिक्र
स्पीड पोस्ट (EMS Speed Post) के माध्यम से मिले इस आधिकारिक पत्र में प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामर्थ्य और देश के विकास की गति की सराहना की। उन्होंने ‘शक्ति की सप्तधारा’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कृषि, उत्पादन, प्रौद्योगिकी, रक्षा शक्ति और ग्रीन एवं ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में देश की प्रगति को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने आगे विश्वास जताया कि जनता का यह निरंतर सहयोग और परिश्रम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। उन्होंने पत्र के अंत में श्री हीरानंद जयसिंह के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना भी की।
प्रधानमंत्री से सीधे व्यक्तिगत पत्र पाकर हीरानंद जयसिंह और उनका परिवार बेहद उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बिलासपुर के रिंग रोड नंबर 2 (गौरव पथ) स्थित उनके प्रतिष्ठान ओम् लाईफ़ लाईन मेडिकोज पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।